केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं मध्य प्रदेश शासन के सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम पुरस्कार से सम्मानित संजय वशिष्ट को भारतीय बास्केटबॉल संघ द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है उन्हें पांडिचेरी में आयोजित होने वाले 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन करता नियुक्त किया गया भारतीय बास्केटबॉल संघ के सचिव कुलविंदर सिंह गढ़ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित होगी संजय वशिष्ट 21 मई को पांडिचेरी के लिए प्रस्थान करेंगे गोरतलब है कि संजय वशिष्ठ पूर्व में भी भुवनेश्वर और पुडुचेरी में आयोजित जूनियर एवं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन करता के रूप में सेवा दे चुके हैं खेल जगत में लंबे अनुभव के साथ में पूर्व में भारतीय रेलवे की बास्केटबॉल टीम के चयन करता भी रहे हैं
वशिष्ठ जुलाई 2025 में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पद से सेवा निर्वाण हुए खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अनुभव को देखते हुए यह नियुक्त रतलाम और प्रदेश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है वशिष्ठ की इस उपलब्धि पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन कश्यप ,बास्केटबॉल जिला संघ अध्यक्ष सुशील अजमेर सुनील दुबे ,अर्जुन शर्मा सहित खेल संगठनों खिलाड़ियों साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







