दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
बरेली। वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। असहनीय गर्मी के माहौल में पिछले अनेक दिनों से बिना सूचना कभी भी बिजली गायब हो जाने से पक्के तप रहे मकानों में बिना पंखा, कूलर एक मिनिट भी रहना कठिन हो जाता है। बिजली गायब होने से मकानों के भीतर रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं घरों से बाहर या छतों पर बिजली आने का बेसब्री से इन्तजार करते है। जैसे ही बिजली आती है घर में बिजली आ गई की आवाजे गूंजने लगती है।
24 घंन्टो में कई बार बिजली गायब- असहनीय भीषण गर्मी के प्रकोप में जब बिजली की सबसे अधिक जरूरत रहती है। तभी बिना पूर्व सूचना दिन और रात में कई बार बिजली के अचानक गायब हो जाने से समाज का प्रत्येक वर्ग, व्यापारी, घरेलु परिवार, मशीनों से काम करने वाले कारीगर मजबूर परेशान होते है। काम बंद कर बिजली आने पर काम बमुस्किल शुरु हो पाता कि आधा, एक घन्टे बाद बिजली फिर गायब हो जाती है। बिजली की हो रही आंख मिचौनी से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में धीरे-धीरे असन्तोष आक्रोश का माहौल बढ़ता जा रहा है।
सिंचाई के लिए रतजगा- सम्पूर्ण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मूंग की खेती हो रही है। ग्रीष्म कालीन मूंग में भीषण गर्मी के बीच बार-बार सिंचाई करना पड़ती है। गांवों में बिजली न रहने और व्यापक बिजली कटौती में रात-रात भर जाग कर हजारों किसान बिजली आने पर सिंचाई मोटरें चालू करने मजबूर बने हुए है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







