सुशासन तिहार शिविर में ग्राम पंचायत बिर्रा के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांगो को लेकर दिया जाएगा आवेदन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

बिर्रा // आगामी 19 मई 2026 दिन मंगलवार को ग्राम बंसुला में सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार शिविर में ग्राम पंचायत बिर्रा के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांगो को लेकर आवेदन दिया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत बिर्रा को नगर पंचायत बनाने, बिर्रा में उपतहसील कार्यालय की स्थापना, बिर्रा शासकीय नवीन महाविद्यालय की भवन निर्माण तत्काल प्रारंभ हो, आगामी सत्र 2026-2027 में बिर्रा को 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा सेंटर बनाए जाए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में स्थाई MBBS डॉक्टर की नियुक्ति, लिंक कोर्ट (उप-न्यायालय) का पुनः संचालन, बिर्रा में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बड़े ब्रांच खोलने की मांग को लेकर आवेदन दिया जाएगा। इस विषय को लेकर एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा) ने कहा कि यह मांगे ग्रामीणों की वर्षों पुराना मांग है। लेकिन पूरा नहीं हो पा रही है। आगे उन्होंने ने कहा कि बिर्रा नवीन महाविद्यालय पिछले 9 वर्षों से संचालित है,जहां हर साल छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन भवन निर्माण नहीं होने से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रही है। वही ग्राम पंचायत बिर्रा को तात्कालिक मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा नगर पंचायत की घोषणा की जा चुकी है। लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों से बिर्रा नगर पंचायत बनने से चूक गया। इस बार सुशासन तिहार के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की जा रही है,अगर मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा ठोस कदम उठाए जाने की बात कही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत