मर्दलिया बेड़िया स्थित शनि मंदिर में यज्ञ-हवन और महाप्रसाद का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। बेड़िया में शनि जयंती के पावन अवसर पर मर्दलिया बेड़िया स्थित प्राचीन शनि मंदिर में समर्पण संगठन द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। दुर्लभ संयोग में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष अभिषेक और पूजन से हुई। अनुज पंडितजी के सानिध्य में विधि-विधान से यज्ञ एवं हवन संपन्न कराया गया। यज्ञ में विश्व शांति, क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और “जय शनिदेव” के जयकारों से माहौल भक्तिरस में डूब गया।
पूजन और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और मंगल की कामना की।
समर्पण संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में शनि जयंती पर हर वर्ष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment