जिनदत्त इंन्स्टीट्यूट आफ एज्यूकेशन का सी.बी.एस.ई. 12वी बोर्ड परिणाम लगातार छठे वर्ष नगर मे सर्वश्रेष्ठ रहा

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

महिदपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में नगर के प्रज्ञा शिक्षण समिती द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान जिनदत्त विद्यालय की छात्रा रिशीका आंजना ने 94 प्रतिशत तथा आस्था कसेरा ने 92.4 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 12 वीं में नगर मे वाणिज्य संकाय मे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही विद्यालय की निष्ठा मल्होत्रा ने 85.8 प्रतिशत अंको के साथ विज्ञान जीव विज्ञान मे नगर मे प्रथम एवं केवली कोचर ने 83.2 तथा लक्षिता कसेरा ने 82.6 अंको के साथ नगर मे विज्ञान गणित संकाय मे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रकृति सिंह केलवा 75 प्रतिशत अंको के साथ कला संकाय मे नगर मे प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 18 अन्य विधार्थियो ने प्रथम श्रेणी मे बोर्ड परीक्षा उतीर्ण की। ज्ञात हो कि विद्यालय द्वारा अपने स्थापना वर्ष से ही लगातार शत-प्रतिशत परिक्षा परिणाम दिया जा रहा है। 12वी बोर्ड मे लगातार छठे वर्ष नगर मे सर्वाधिक अंक लाने की परंपरा कायम रखी। विद्यालय के संचालकद्वय संदीप चौपड़ा एवं प्रज्ञा चौपड़ा, शिक्षण समिती के सरदारमल चौपड़ा, जवाहर डोसी, नरेन्द्र नाहर, पारस लुणावत एवं जिनदत्त विद्यालय के प्राचार्य लोकेश सोनगरा एवं स्टाॅफ ने बधाइयाँ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई