कलेक्टर ने युवा संगम कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित करने के दिए निर्देश

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान गुना ब्यूरो चीफ गोलू सेन 9993685017

आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना अनुसार सभी विभाग मिलकर करें युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन – कलेक्टर श्री कन्‍याल
जिला के साथ अब ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित होगा युवा संगम कार्यक्रम
गुना 15 मई 2026
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने एमएसएमई, कौशल विकास विभाग एवं रोजगार विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रतिमाह आयोजित होने वाले युवा संगम कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान उपस्थिति संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा युवा संगम कार्यक्रम मध्‍यप्रदेश शासन की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। विगत डेढ़ वर्ष में गुना जिले में युवा संगम कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया गया है। 12 माह में 11 बार टॉप 5 में हमारे जिले का प्रदेश स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। इस वर्ष अप्रैल माह में भी जिले को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।

आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना अनुसार सभी विभाग मिलकर करें युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन – कलेक्टर
बैठक में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने निर्देश दिये कि कार्ययोजना अनुसार आगामी वर्ष में भी सभी विभाग समन्वय के साथ और अधिक प्रभावी ढंग से युवा संगम कार्यक्रम को आयोजित करें। उन्‍होंने कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रेरित करें। साथ ही सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी स्वरोजगार योजनाओं/ हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया जाए। लाभांवित हितग्राहियों की सफलता की कहानी तैयार कर प्रकाशित कराएं।

जिले के साथ ही अब ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित होगा युवा संगम कार्यक्रम
गुना विकास खंड में 26 मई, 23 सितंबर 2026 और 24 फरवरी 2027, चांचौड़ा विकासखंड में 24 जून, 25 नवंबर और 24 मार्च 2027, राघौगढ़ विकासखंड में 22 जुलाई और 28 अक्टूबर को, आरोन विकासखंड में 27 अगस्त और 23 दिसंबर 2026 तथा बमौरी विकासखंड में 27 जनवरी 2027 को युवा संगम कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला कौशल समिति की बैठक का किया गया आयोजन
युवा संगम कार्यक्रम की कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान श्री कन्याल ने सभी आईटीआई प्राचार्य और पॉलीटेक्निक संस्थान को बताया कि जिले में स्थापित होने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में जिले के युवाओं को रोजगार दिलवाने हेतु अभी से संपर्क प्लान तैयार करें। उनकी मांग अनुसार युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित करें। इस दौरान जिला कौशल समिति की बैठक का आयोजन भी किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री कन्‍याल ने कहा कि इसी माह आगामी 26 मई को गुना में आयोजित होने वाले युवा संगम कार्यक्रम के लिए सभी विभाग और सभी सीईओ जनपद पंचायत/सीएमओ नगर पंचायत/पालिका को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने कहा कि कौशल विकास एवं रोजगार विभाग सभी संबंधित विभागों से संपर्क कर के प्री-प्लान अनुसार युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन कराएं। उन्‍होंने आमजन की आमदनी बढ़ाने के लिए शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा रोजगार दिलावाने के पश्चात लाभार्थी से संपर्क करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना एवं आईटीआई प्राचार्य श्वेता कुशवाह सहित संबंधित विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई