जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर शांतिनाथ प्रभु के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक पर भव्य अभिषेक महोत्सव मनाया गया

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

महिदपुर। नगर में जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर शांतिनाथ प्रभु के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के सुअवसर पर बहुत ही अदभुत, अविस्मरणीय, रोग शोक निवारक, दुख दरिद्रता नाशक, संपूर्ण विश्व में शांतिदायक एवं अत्यंत चमत्कारित प्रभावशाली शांतिधारा महाभिषेक का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ के द्वारा पंजाब केसरी पपुआ विजय वल्लभ सुरीश्वरजी के दिव्य आशीर्वाद शान्तमूर्ति, शांतिदूत, पद्मश्री से अलंकृत पपुआ श्रीमद विजय नित्यानंद सूरिश्वरजी महाराजा की पावन प्रेरणा से सागर समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति पपुआ नरदेव सागर सुरीश्वरजी जी मसा की अज्ञानुवर्ती पपु.सा शीलरेखा श्रीजी मसा पपू सा विश्वविदा श्री जी मसा आदि ठाणा 7 की मंगलकारी निश्रा में सकल जैन संघ महिदपुर की उपस्थिती में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्रथम अखंड अभिषेक का बोली द्वारा लाभ गुट्टूबेन शांतिलाल मंडलेचा सोनी परिवार ने लिया। सकल संघ ने साध्वीवर्या के साथ शांतिनाथ प्रभु को गोद में लेकर अभिषेक लाभार्थी परिवार के घर पर पधारे वहा सकल संघ की संघ पूजा की गई। तत्पश्चात नाचते झूमते हुए प्रभु को मंदिर जी लाए वहीं इस शांतिधारा अनुष्ठान के मुख्य लाभार्थी कंचन बेन कांतिलाल मंडलेचा सोनी परिवार के संजीव, प्रशम मंडलेचा सोनी ने मुख्य पीठिका पर बैठकर शांतिनाथ दादा का अखंड अभिषेक किया। इस महोत्सव में अभिषेक के बाद प्रभु की प्रथम पूजा का चढ़ावा जयंत कुमार शरदचंद मंडलेचा सोनी परिवार ने लिया। 108 पुष्पों से प्रभु की पुष्प पूजा का लाभ धूलचंद नाथूलाल बांठिया परिवार लालगढ़ वाले ने लिया। प्रभु की आरती का चढ़ावा अभय कुमार बसंतीलाल मंडलेचा सोनी परिवार ने लिया। मंगल दीवा का लाभ भूपेंद्र कुमार अर्पितकुमार मंडलेचा सोनी परिवार ने एवं तपागच्छ रक्षक अधिष्ठायक मणिभद्र देव की आरती का चढ़ावा सरदारमल विजय कुमार (मुन्ना भैया) मोदी परिवार ने लिया। इस महामहोत्सव को भव्य रूप देने के लिए श्री जैन श्वेताम्बर मुर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ के द्वारा निर्धारित नखरों में सकल जैन संघ महिदपुर में घर – घर लड्डू प्रभावना का लाभ जयंतकुमार शरद कुमार मंडलेचा सोनी परिवार ने लिया। प्रभु के जन्म महोत्सव पर प्रभावना लीलाबाई शांतिलाल कोचर परिवार ने लिया। इस अवसर पर अनुकम्पा दान का लाभ जसवंत, चंपालाल नास्कावाला एवं गौसेवा का लाभ लीलाबाई चंद्रकांत नास्कावाला परिवार ने लिया। प्रभु के जन्म कल्याणक पर इ-पत्रिका में जय जिनेन्द्र का लाभ कांताबाई देवेंद्रकुमार नवलखा परिवार ने लिया। इसके अतिरिक्त भी समाजजनों ने रत्न स्तंभ एवं स्वर्ण स्तंभ के रूप विभिन्न लाभ लिए जिसकी श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ खूब खूब अनुमोदना की। जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महामहोत्सव में आने वाले सभी धर्मालुओं को इंद्र बनाकर अभिषेक में जोड़ने का लाभ आदिनाथ स्नात्र मडल ने लिया। इस आयोजन में अपने स्वरों से वातावरण को संगीतमय नदीम भाई ओर सहयोगियों ने बनाया। अभिषेक की अखंड क्रिया पपुसा सुहर्षा श्रीजी मसा के साथ लोकेश सोनगरा विशाल कोचर ने करवाई। इस अवसर सकल जैन समाज के मुकेश बांठिया, वर्धमान गादिया, श्रीपाल चोपड़ा, राजकुमार सकलेचा, निलेश सोगानी, वीरेंद्र मेहता, संजय चोपड़ा, आशीष चोपड़ा, अशोक चोपड़ा साधर्मिक जनों के साथ संघ अध्यक्ष संजीव मंडलेचा सोनी,सचिव ललित गार्डी, मांगीलाल मेहता, ज्ञानचंद कोचर, योगेंद्र नास्कावाला, मुनींद्र मंडलेचा सोनी, जयंत सोनी, मनोज लुंकड़, राजमल पोखरना, बाबूलाल आंचलिया हसमुख नवलखा, अशोक नवलखा, अशोक बोथरा, माणकलाल कोचर, अंकुर भटेवरा, सुभाष कोचर नईदुनिया, महेंद्र सोनगरा सुरेंद्र सोनगरा, नरेश नाबरिया, प्रमोद मूणत, प्रमोद आंचलिया,चमन सोनी, संजय सोनगरा, नितेश जैन, अखिलेश कोचर, आकाश कोचर, गौतम मेहता, अतुल आंचलिया, स्वतंत्र मेहता, विशाल सेठिया ,जसवंत नास्कावाला,नितेश जैन, जय चोरड़िया, अचल चोपड़ा , शैलेश चोपड़ा ,अमित मेहता, विजय मेहता, बसंत सेठिया सहित सिद्धचक्र महिला मंडल के साथ सकल जैन संघ उपस्थित था। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी डॉ.लोकेश सोनगरा ने दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई