वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो की 8 माह से बंद पेंशन हुई शुरू,कलेक्टर यादव ने सौंपा स्वीकृति आदेश

SHARE:

राजेन्द्र तिवारी केसरिया हिदुस्तान दमोह

प्रशासनिक लापरवाही पर मांगी माफी, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद
कलेक्टर श्री यादव का सेवा एवं आशीर्वाद’ अभियान प्रारंभ, फिर जागी आशा स्वयं वृद्धा के घर पहुंचकर पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपा,8 माह से रुकी वृद्धा पेंशन पुनः शुरू
जिले के पूर्व में वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान किया, निरीक्षण के दौरान वृद्ध माताओं और बुजुर्गों ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन पिछले आठ महीनों से बंद थी, कई बार आवेदन और कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल पाई थी,
मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, मौके पर ही आधार कार्ड प्रभारी को बुलाकर हितग्राहियों का फिंगरप्रिंट मिलान कराया गया और e-KYC की प्रक्रिया पूरी कराई गई, इसके बाद लंबित पेंशन राशि स्वीकृत कर माताओं को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपा गया, वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है, सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है,
प्रशासनिक तंत्र की त्रुटि स्वीकार करते हुए वृद्धजनों से माफी भी मांगी, व्यवस्था की कमी के कारण उनकी पेंशन आठ माह तक बंद रही, जिसके लिए प्रशासन खेद व्यक्त करता है, माताओं ने आशीर्वाद दिया, बुजुर्गों की दुआएं और आशीर्वाद समाज और प्रशासन दोनों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं तथा जनसेवा ही प्रशासन का सबसे बड़ा दायित्व है,
जन-सुनवाई फूलबाई के लिए बनी वरदान 8 माह से बंद वृद्वा पेंशन फिर शुरू

फूलबाई को मिला उसका हक फूलबाई के घर पहुचे, सौपा स्वीकृति पत्र और 4800 रूपये पेंशन राशि खाते में कराई ट्रांसफर,

वृद्ध माता की वेदना को समझा और उनकी वृद्धा पेंशन के संबंध में त्वरित कार्यवाही कराकर आज सिविल वार्ड निवासी फूलबाई के घर पहुंचकर पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपा, आज फूलबाई के घर पहुंच कर पेंशन स्वीकृति पत्र के साथ ही लंबित 8 माह की पेंशन की राशि 4 हजार 800 रूपये उसके खाते में ट्रांसफर कराई, फूलबाई ने विगत सप्ताह जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को अपनी पीड़ा सुनते हुए कहा था कि उसे 8 माह से पेंशन नहीं मिल रही है,
फूलबाई ने पेंशन पाते ही अपना लाड़ दुलार पूरी तरह से उनके ऊपर उड़ेल दिया, वहां उपस्थित लोग देखते ही रह गये, सिविल वार्ड 2 के निवासियों की समस्यायें भी सुनीं और वार्ड पार्षद को उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिये,
आज से जिले में एक सेवा एवं आर्शीवाद अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत आज वद्धमाता जी को घर पहुंचकर स्वीकृति पत्र सौंपा गया, जिले में वृद्धजनों के इस तरह के 1600 से अधिक प्रकरणों का निराकरण एक सेवा एवं आर्शीवाद अभियान के तहत किया जायेगा,
ज्ञात हो कि जनसुनवाई मे फूलबाई पेंशन न मिलने की गुहार लेकर पहुंची थी, सबंधित अधिकारी को प्रकरण त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए, तत्सबंध में पोर्टल पर रिकार्ड देखने पर जानकारी प्राप्त हुई कि समग्र ईकेवायसी न होने के कारण महिला की पेंशन शासन स्तर से माह अगस्त 2025 से बंद कर दी गई थी, महिला की समग्र e-kyc कराए जाने हेतु उनके पास ना तो मोबाइल फोन था ना ही आधार कार्ड के माध्यम से e-kyc कराए जाने हेतु आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं था ना ही बायोमीट्रिक से आधार अपडेट हो पा रहा था,
तत्काल कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थित आधार सुविधा केंद्र से महिला के बायोमीट्रिक कराए जाकर समग्र e-kyc कराई गई और तत्काल महिला की होल्ड पेंशन को पुनः चालू कराया गया,

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment