रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली | जिले के बरगवां तहसील अंतर्गत ग्राम पचौर में जयशंकर गुप्ता पिता मानिंद सागर गुप्ता के हार्डवेयर के दुकान में शाम करीब 8 बजे रात अचानक आग लगने से दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना में दुकान में रखा हार्डवेयर का सामान पूरी तरह जलकर गया। आग की चपेट इतनी भयंकर थी कि दो फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों की मदद से लगभग ढाई घंटे के कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से पीड़ित परिवार का भारी आर्थिक नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक जयशंकर गुप्ता के दुकान में रात्रि के समय 8 बजे शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान की स्थिति पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द राहत उपलब्ध कराने की अपील की है। दुकान मालिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से मेरा दुकान जलकर खाक हो गया है और हार्डवेयर का सामान भी पूरी तरह जल गया, जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ है। इस आगजनी की घटना से परिवार काफी चिंतित है। शासन-प्रशासन से निवेदन है कि जांच कर उचित मुआवजा दिया जाए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







