भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान 9589659263
सतना। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता CEO जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह ने की और जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
CEO शैलेंद्र सिंह ने दिए निर्देश:
जनसुनवाई के दौरान CEO जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने एक-एक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी राजस्व, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, नल-जल योजना और मनरेगा से जुड़ी शिकायतें नोट कीं। श्री शैलेंद्र सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
डिप्टी कलेक्टर भी सक्रिय:
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।
जनता को मिली राहत: जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया गया। CEO शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पडे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







