दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। अम्बाह सिविल अस्पताल में अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग रातों में जरूरी उपकरण और पाइप लाइनें चोरी कर लीं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक 2 और 3 मई की मध्यरात्रि में ऑक्सीजन प्लांट में लगे जनरेटर की बैट्री चोरी हुई। 8 और 9 मई की रात आईसीयू रूम में लगी एसी की पाइप लाइन काटकर ले जाई गई। 10 और 11 मई की रात लैबोरेट्री रूम, ब्लड बैंक, एनआरसी घटनाओं से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं। गर्मी के बीच कई वाडों में एसी बंद हो गए। मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई। सुबह स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा। उपकरण और पाइप लाइनें गायब मिलीं। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक एसी पाइप चोरी करते संदिग्धों का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर
आरोपियों की पहचान में जुटी है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







