अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ का गठन, नूतन कुमार बंछोर बने छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के मार्गदर्शन एवं युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ का विधिवत गठन किया गया।
जिसमे युवा व कर्मठ समाजसेवी नूतन कुमार बंछोर को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नूतन कुमार बंछोर की नियुक्ति पर प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाजजनों एवं स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने कहा कि, “युवा शक्ति ही समाज की रीढ़ है। नूतन कुमार बंछोर जैसे ऊर्जावान साथियों के जुड़ने से युवा प्रकोष्ठ प्रदेश में सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में कुर्मी समाज के युवाओं को नई दिशा देगा। संगठन का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।”
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन कुमार बंछोर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। प्रदेशभर में युवाओं को जोड़कर महासभा को ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा।”
नूतन कुमार बंछोर ने आगामी कार्ययोजना बताई है, जिसमें सदस्यता अभियान, शिक्षा व रोजगार हेतु मार्गदर्शन शिविर और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई