ऋषि साहू बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के महामंत्री, संगठन का जताया आभार

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम कसडोल विधायक संदीप साहू की सहमति पर जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे के अनुमोदन के पश्चात पलारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि बंजारे ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमे पलारी निवासी पूर्व छात्र नेता ऋषि साहू को पलारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवा नेताओं एवम वरिष्ठ नेताओं में हर्ष एवम उत्सव का माहौल व्याप्त है। गौरतलब है की ऋषि साहू छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है पलारी महाविद्यालय में छात्र संघ उपाध्यक्ष निर्वाचित होकर एक छात्र नेता के रूप में उसे पहचान मिली। तब से लेकर उन्होंने पार्टी के विभिन्न संगठन एनएसयूआई युवा कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। धीरे धीरे उनकी सक्रियता पार्टी के प्रति बढ़ती गई और विधानसभा लोकसभा नगरीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर प्रचार प्रसार किया। पार्टी के प्रति सतत उनकी निष्ठा एवम समर्पण भाव को देखते हुए उसे युवा कांग्रेस से सीधे ब्लॉक के मुख्य संगठन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति पर ऋषि साहू ने प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तथा कसडोल विधायक संदीप साहू एवम जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे सहित पार्टी संगठन के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।ऋषि साहू की नियुक्ति पर क्षेत्र के सैकड़ों नेताओं ने शुभकामनाएं दी है।जिनमे प्रमुख रूप से कसडोल विधायक संदीप साहू पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू नंदेश्वर साहू पूर्व रजककार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा रोहित साहू मनीष चंद्राकर सुनील कुर्रे झड़ीराम कन्नौजे साधराम साहू युवा कांग्रेस नेता शेरखान रज्जू पुनीत रजक केजराम यादव हर्षु वर्मा हितेश देवांगन सहित सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत