उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर व प्रगणक कलेक्टर द्वारा सम्मानित

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा

विदिशा..जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर है। चार्ज बासौदा तहसील, त्योंदा तहसील एवं नगरपालिका अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर और प्रगणकों को जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने जिला मुख्यालय पर बुलाकर अपने चेंबर में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि एसडीएम अनुभा जैन तथा चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसीलदार अरविंद यादव के निर्देशन में सुपरवाइजर सर्किल अंतर्गत फील्ड ट्रेनर एवं सुपरवाइजर अभय कुमार शर्मा सहित कांचरोद प्रगणक संतोष शर्मा, सिरावदा प्रगणक सुधीर श्रीवास्तव, नौघई प्रगणक रविन्द्र रघुवंशी ने सबसे पहले अपने अपने मकान सूचीकरण ब्लॉक का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया था जिसके बाद उन्हें सम्मानित किया गया। सुपरवाइजर सर्किल 18 अंतर्गत 08 मकान सूचीकरण ब्लॉक का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

इन क्षेत्रों का एडीएम सहित जनगणना निर्देशालय भोपाल की जिला प्रभारी अधिकारी द्वारा भी निरीक्षण भी किया गया था।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment