आदिवासी समुदाय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई गुहार हत्या के आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी

SHARE:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने एसडीओपी मुकाती को तुरंत प्रभावी कार्यवाही किए जाने के जारी किए निर्देश रायसेन। जिले की तहसील उदयपुरा थाना देवरी के अंतर्गत ग्राम आलमपुर निवासी जीराबाई पत्निअंतराम आदिवासी द्वारा उसके पुत्र की हत्या के संबंध में थाना देवरी में शिकायत की गई,लेकिन पुलिस थाना देवरी द्वारा आदिवासी समुदाय की फरियाद पर कोई प्रभावी कार्यवाही जैसे अपराधियों की गिरफ्तारी इत्यादि नहीं की गई। जब पुलिस थाना देवरी द्वारा फरियादिया की शिकायत पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई तब फरियादिया के साथ आदिवासी समुदाय के अत्यधिक महिला एवं पुरुष एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्होंने शिकायतीआवेदन पत्र सौंपा जिसमें हल्की बाई शिवकुमार रघुवंशी और उसके ड्राइवर जीतू ठाकुर के नाम का उल्लेख किया गया है कि इन तीनों के द्वारा ही सामूहिक रूप से उसके पुत्र अतुल आदिवासी की हत्या की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत किए गए शिकायती आवेदन पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख किया है कि ग्राम आलमपुर की ही फरियादिया के पड़ोस में रहने वाली हल्की बाई नाम की महिला उसके पुत्र अतुल आदिवासी को शिवकुमार रघुवंशी के खेत पर बुलाकर ले गई थी और दूसरे दिन हल्की बाई ने ही अतुल के मृत होने की सूचना उनके परिवारजन को दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने अपराध की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एसडीओपी मुकाती को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किए। इतना ही नहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने अपराध से संबंधित समस्त कार्य कार्यवाहियों के प्रपत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिशीघ्र प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिये हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment