घर का ताला तोड़कर बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी मोहन डावर के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। जिले की आम्बुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के अंदर खड़ी दो मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2 लाख रुपए कीमत की चोरी गई बाइकें बरामद की हैं।
मामला आम्बुआ थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी पदम पिता दरियावसिंह डावर निवासी आमखुट वाडी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह ग्राम भोरदु में अपने साढ़ू भाई के घर मेहमान बनकर गया था। 4 मई 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर खड़ी एचएफ डीलक्स और पल्सर बाइक चोरी कर ली थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल और एसडीओपी रवीन्द्र राठी के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध काकराटी वल्ली तिराहे पर चोरी के वाहन बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर अनिल निवासी चिचलाना और कैलाश निवासी आमझिरी को हिरासत में लिया।
शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सघन पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद बाइकें पुराने निर्माणाधीन स्कूल भवन के पीछे छुपाकर रखी थीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद कर लीं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई