हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को समय-समय पर आंगनवाड़ियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन एवं सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
इसी क्रम में सोमवार को चंद्रशेखर आजाद नगर की अनुविभागीय अधिकारी सुश्री दीपिका पाटीदार ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम मेंढा जमरा फलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई, जबकि केंद्र पर केवल सहायिका उपस्थित थी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र के उपस्थिति रजिस्टर में 20 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन निरीक्षण के समय केंद्र पर एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। इस स्थिति को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। बता दें कि कलेक्टर नीतू माथुर जिले की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार एक्टिव है तथा समय समय पर अधिकारियों को निरीक्षण के लिए निर्देशित करने के साथ स्वयं भी आंगनवाड़ी केंद्रों, हॉस्पिटल व स्कूलों का निरीक्षण कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







