लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें जायसवाल

SHARE:

बलौदाबाजार। सुशासन तिहार अंतर्गत वटगन में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत वटगन में सीसी रोड निर्माण कॉलेज में बाउंड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही विभिन्न योजना के हितग्राहियों को सामग्री व चेक का वितरण किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि सुशासन तिहार एक ऐसा तिहार हैं जिसमें शासन और प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओ का समाधान कर उन्हें खुशी देने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और योजनाओं की जमीनी हकीकत पर फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यशैली में लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोपरि रखें। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर गंभीरता पूर्वकविचार करते हुए तत्काल निराकरण करें। यहाँ निराकरण नहीं हो पाने वाले आवेदनों को 15 दिन में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में लगातार विकास के कार्य कर रही हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा हैं। 5 नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की भी भर्ती शुरू हो गई है। प्रभारी मंत्री जायसवाल ने राजस्व सम्बंधित त्रुटि सुधार बंटवारा नामांतरण जैसे मामले के आवेदनों के निराकरण को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अधिकारियो को निर्देशित किया कि यहां प्राप्त राजस्व सम्बंधित कोई भी आवेदन 15 दिन तक लंबित न हो। लंबित पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि समाधान शिविर लगाने का उद्देश्य है कि लोगों को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े और एक छत के नीचे सभी विभागों से सम्बंधित कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों के प्रति अधिकारी कर्मचारियों का व्यवहार शालीन होना चाहिए। जिन आवेदनों का निराकरण यहां हो सकता है उसका तत्काल निराकरण करें जिनका नहीं हो सकता उसे उच्च अधिकारी के पास भेजें। जिन गांव में मुख्य मार्ग से पक्की सडक नहीं हैं वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क की मांग कर सकते हैं। इसी तरह अन्य योजनाओं के तहत भी मांग कर सकते है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में सुशासन तिहार आयोजन मोर गांव, मोर पानी अभियान की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा पूर्व विधायक सनम जांगड़े जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव सविता यादव जिलाध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैक अध्यक्ष योगेश चंद्राकर राहुल टिकरिहा नन्द कुमार वर्मा विजय कोशले मिथलेश वर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल एसडीएम दीपक निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत