न्यायालय मनावर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, सैकड़ो पक्षकार लाभांवित हुए।

SHARE:

धार से पाटीदार

मनावर ( निप्र )
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री संजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में तहसील न्यायालय परिसर मनावर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। तहसील न्यायालय में कुल 06 खण्डपीठ का गठन किया गया। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य, आपराधिक,सिविल वाद, चेक बाउन्स, वैवाहिक प्रकरण, घरेलू हिंसा,भरण-पोषण,विद्युत तथा मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम केस,भू-अर्जन एवं विद्युत जल कर, संपत्ति कर तथा बैंक रिकवरी से संबंधित प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) के प्रकरण भी रखे गये।शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका,बैंक, विद्युत विभाग द्वारा सैकड़ों प्रकरण प्री लिटिगेशन में रखकर प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर 270 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 540 पक्षकारों को लाभांवित कर 5723749 लाख रूपये वसूली की गयी।जिला एवं अपर सत्र न्यायालय द्वारा एक्सीडेंट क्लेम प्रकरणों में 72,78,000 रूपये के अवार्ड पारित होने से 29 प्रकरणों का निराकरण हुआ। चेक बाउन्स धारा 138 नेगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट एक्ट के 17 प्रकरण निराकृत हुये। विभिन्न न्यायालयों के 81 लंबित आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों का एक ही दिवस में राजीनामा के आधार पर निराकरण करते हुये। 1,02,92,025 रूपयों की वसूली होने से प्रकरणों की कार्यवाही समाप्त की गयी।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10-30 बजे द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती पदमा जाटव द्वारा न्यायाधीशगण श्री राजेन्द्र देवड़ा ,श्री लोकेन्द्रसिंह, श्री जितेन्द्र मैहर, श्री अभिषेक सोनी एवं सुश्री कशिश कुरैशी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ मनावर के अध्यक्ष सहित समस्त अधिवक्तागण,नगर पालिका, विद्युत विभाग व विभिन्न बैंक के अधिकारी एवं नायब नाजिर श्री विजय चौहान सहित समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत