मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य हुए उपस्थित

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन सासाहोली तिल्दा नेवरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे विशेष रूप से उपस्थित हुए।
उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशंसा की।
उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद व अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सात जन्मों तक यह बंधन निभाएं, हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ दें।
साथ ही अन्य अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दुलारी सुरेंद्र वर्मा, पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, जनपद सभापति श्रीमती सरोज मुकेश भारद्वाज आदि भी उपस्थित हुए।
वहीं नव दंपति को 35-35 हजार रूपए की सहायता राशि भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में नवदंपति के परिजन भी उपस्थित हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment