ग्राम वीरपुर पाडा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्त्रोत सेवा समागम संपन्न

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
जल संरक्षण और जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए प्रस्फुटन समितियों ने लिया संकल्प
धार,मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, विकासखंड गंधवानी के मार्गदर्शन में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत ग्राम वीरपुर पाडा में जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था ‘गंधवानी सामाजिक विकास समिति’ द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जल संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।
जल स्रोतों के पुनर्जीवन का संकल्प
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विकासखंड समन्वयक श्री दयाराम मुवेल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण, संवर्धन एवं स्थानीय जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई को लेकर सभी उपस्थितजनों को शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने हेतु निरंतर श्रमदान और जागरूकता का कार्य करेंगे।
सामूहिक भागीदारी पर जोर
नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री संतोष सांवरा एवं मेंटर श्री राजेश गेहलोत ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचय की प्राचीन पद्धतियों को अपनाने और नए जल स्रोतों के निर्माण हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री मंगलसिंह डावर द्वारा भी जल संवर्धन के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।
प्रस्फुटन समितियों की रही उपस्थिति
बैठक में विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी समितियों को अपने-अपने ग्रामों में जल स्रोतों के संरक्षण हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment