Mirpur
buro chief Kamini Singh
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महर्षि रोटीराम विद्या मंदिर में रक्त परीक्षण शिविर आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम में सभापति जय प्रकाश त्रिपाठी तथा सचिव मनीष शुक्ला ने रेड क्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर में रवि सौदागर की स्वास्थ्य टीम ने लोगों के रक्त समूह समेत अन्य जरूरी जांचें कीं। इस दौरान योगेंद्र दीक्षित सहित कई लोगों ने परीक्षण कराया। अंत में समाजसेवी मोहनलाल साहू ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







