दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी ने भीषण गर्मी को देते हुए जनता की सुविधा के लिए मथुरा महानगर के कोतवाली रोड पर कोतवाली के सामने शरबत की प्याऊ लगाकर जनता की सेवा की शरबत की प्याऊ का शुभारंभ प्रमुख उद्योगपति वरिष्ठ नेता माणिक शर्मा ने किया।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी व्यापारी नेता वरिष्ठ समाजसेवी बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी ने निर्णय लिया है 30 जून तक मथुरा महानगर में भीषण गर्मी को देखते हुए मथुरा महानगर के हर बाजार चौराहे पर प्याऊ लगाई जाएगी। जिससे मथुरा में आने वाले तीर्थ यात्रियों आम जनमानस को पानी की परेशानी ना हो, मथुरा जनपद के सभी समाजसेवी सभी राजनीतिक दलों प्रमुख उद्योगपतियों से अपील करते हैं भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की प्याऊ अवश्य लगाएं जिससे जनता को राहत मिले।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के जिला प्रभारी भगवान दास तोमर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी व्यापारी नेता सोनू आनंद विवेक आनंद अकबर खान महेश यादव आदि मौजूद थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







