भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष/महामंत्री का हुए सम्मानित

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी

मथुरा। भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति द्वारा विशाल शोभा यात्रा शहर में निकली गई। शोभायात्रा की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा को विप्र समाज द्वारा सम्मानित किया। जिसमें सभी में मिठाई फूल माला पटका पगडी के द्वारा अध्यक्ष एवं महामंत्री बंसीलाल शमां को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ओम गार्डन के पास हुआ आयोजन के बारे में बताया इस बार विगत वर्षों की अपेक्षा बहुत ही सुंदर आकर्षण झांकियां रही जिसमें जीवंत परशुराम भैरव बाबा केशव देव श्रीनाथजी साथ में काली अखाडे का प्रदर्शन सारनिया रहा अंत में बहुत सुंदर डोला परशुराम जी का सजा था। रामगोपाल शर्मा ने बताया हमारा समाज जो हमसे अपेक्षा करता है। उसके मुताबिक शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ मैं पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं आप सभी आयोजन कर्ताओं को जो मेरा सम्मान किया उसके लिए भी बहुत बहुत धन्यवाद आपने मुझे अपना प्यार दिया सभी ने मिल्क रोज पुष्प वर्षा जगह जगह लाइटिंग की बहुत अच्छी व्यवस्था रही भारी तादात में विप्र समाज विभिन्न राज्यों से आए बहुत बडी संख्या में में उन सभी को धन्यवाद देता हूं। महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया आने वाले वर्ष में हम कोशिश करेंगे। इससे भी अधिक झांकियां हमारी शोभायात्रा में शामिल करें एवं संख्या बल पर भी हमारा फोकस रहेगा। स्वागत करने वाला में केके शर्मा, लब्बू पंडित, अखिलेश गोड, अजय शर्मा, कुंजी पंडित, विष्णु शर्मा, मांगीलाल शर्मा, सुनील शर्मा, चंद्र प्रकाश, ललित स्वामी, अनिल स्वामी, तरुण स्वामी, दिनेश पंडित, गिरीश वशिष्ठ आदि।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment