दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को सुगम, त्वरित एवं अधिक सटीक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा दिनांक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक विशेष “स्व-गणना जागरूकता अभियान” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी के नेतृत्व में तथा फील्ड ट्रेनर बलवीर सिंह के सहयोग से महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त जग प्रवेश एवं नगर निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना कर जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त महोदय जग प्रवेश द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रारंभ हुई स्व-गणना प्रक्रिया के तहत आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट किया तथा नागरिकों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्व-गणना हेतु जागरूक एवं प्रेरित करना है, ताकि जब प्रगणक घर-घर संपर्क करें, तब गृहस्वामी उन्हें अपनी स्व-गणना आईडी उपलब्ध करा सकें। इससे गणना कार्य में कम समय लगेगा तथा डेटा अधिक सटीक एवं यथार्थ रूप में पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्व-गणना अवश्य करें तथा राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में अपना योगदान दें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







