मुंशीपल फाईनेंस टीम के साथ सोफिया दहिया ने किया मथुरा-वृंदावन का निरीक्षण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी

मथुरा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की प्र. मुख्य नियंत्रक लेखा सुश्री सोफिया दहिया ने अपनी मुंशीपल फाईनेंस टीम के साथ नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश व अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा आय के स्रोतों में वृद्धि हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए चिन्हित भूमि एवं स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पानीगांव रोड तथा छटीकरा से मथुरा तक हाईवे किनारे चयनित स्थलों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं, राजस्व सृजन की संभावनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment