दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। मथुरा पुलिस को गुरुवार सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटीगांव में पिछले महीने हुई 30 लाख रुपये की डकैती के मामले में वांछित बावरिया गिरोह के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जवाबी फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ गुरुवार तड़के सुरीर क्षेत्र में हुई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी की थी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाशों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू निवासी भरतपुर, राजस्थान (16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज) एवं
राजेंद्र उर्फ पप्पू निवासी अलवर, राजस्थान (11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज) के रूप में हुई है।
गौरतलब हो कि ये दोनों बदमाश बीती 23 अप्रैल की रात टैंटीगांव के व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर हुई सनसनीखेज डकैती में शामिल थे। नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर असलहों के बल पर करीब 30 लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवरात लूट लिए थे। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों अपराधी कुख्यात बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। यह गिरोह अपनी क्रूरता और संगठित डकैती के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में बदनाम है। उन्होंने बताया मारे गए अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। धर्मवीर और राजेंद्र पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में डकैती, हत्या के प्रयास और लूट जैसे संगीन मुकदमे दर्ज थे। इस ऑपरेशन के दौरान बदमाशों की गोलियों से दो सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
राजस्थान के रहने वाले थे दोनों बदमाश
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि दोनों बदमाश राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले थे। एक का परिचय धर्मवीर उर्फ लम्बू पुत्र रमेश निवासी गांव बोकाली थाना गहनौलीमोड जिला भरतपुर राजस्थान और दूसरा पप्पू उर्फ राजेन्द्र पुत्र हनुमान सिंह निवासी अम्बेडकर नगर, बेहरोर जनपद कोटपुतली राजस्थान है।
स्वाट प्रभारी और सिपाही घायल
एनकाउंटर में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए हैं। दोनों को गोली लगी है। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हैं। एक स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और स्वाट टीम का सिपाही शामिल है।
50-50 हजार का इनाम था घोषित
बदमाशों से हुयी पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू जो राजस्थान के मूल निवासी हैं। मुठभेड़ में ढेर गए पुलिस ने दोनों बदमाशों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाबरिया गिरोह के दोनों डकैतों पर 50-50 हजार का इनाम था। मृत बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित था।
पुलिस की 17 टीमें कर रही थीं तलाश
दुकान में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए और डीवीआर निकालकर अपने साथ ले गए थे। घटना के राजफाश के लिए एसएसपी ने 17 टीमें लगाईं। बदमाशों के पीछे लगी पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए अलीगढ़ जिले के खैर कस्बा तक पहुंच गई।
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने की पहचान
यहां पर नकाबपोश बदमाशों ने 25 अप्रैल की रात एक व्यापारी के घर पर भी डकैती का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज के आधार पर कुछ बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







