रीवा /कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के साथ विप्र सेवा संघ व जनमानस – राजीव शुक्ला

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

इलैया राजा टी के बाद रीवा को दूसरा कर्मठ कलेक्टर मिला” – विप्र सेवा संघ
भ्रष्ट कर्मचारियों की लामबंदी निंदनीय, रीवा की जनता परेशान – राष्ट्रीय अध्यक्ष
ई-अटेंडेंस, फिंगर प्रिंट,10-6 टाइम अनिवार्य करने के सुझाव
रीवा।विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रेस नोट जारी कर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को पूरा समर्थन दिया है।
श्री शुक्ला ने कहा – कलेक्टर इलैया राजा टी. के बाद श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जी के रूप में दूसरे ऐसे कलेक्टर मिले हैं जो वास्तव में काम करना चाहते हैं, व्यवस्था सुधारना चाहते हैं, कर्मचारियों से काम लेना चाहते हैं। सबसे बड़ी बात वह स्वयं भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि कुछ गिने-चुने भ्रष्ट कर्मचारी इनके विरुद्ध लामबंद होते दिखाई दे रहे हैं। जो अधिकारी जनता के हित में काम करे, उसको रोकने की कोशिश निंदनीय है। रीवा की जनता परेशान है।
राजीव शुक्ला के सुझाव
1. ई-अटेंडेंस अनिवार्य किया जाए- तीन बार फिंगर प्रिंट: सुबह, दोपहर, शाम
2. ऑफिस टाइम 10-6 अनिवार्य हो- कुछ कर्मचारी समय पर नहीं आते
3. शनिवार की एक्स्ट्रा छुट्टी की जगह एक्स्ट्रा कार्य लिया जाए
4. ई-फाइलें 1 हफ्ते में क्लियर करना अनिवार्य हो
5. नियम से दिक्कत वालों का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए
श्री शुक्ला ने कहा – रीवा की जनता आपके साथ खड़ी है। हम रीवा वासियों को आप जैसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी पर गर्व है। व्यवस्था बदलने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, और इस संघर्ष में विप्र सेवा संघ टीम व पूरा रीवा जनमानस आपके साथ है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment