भारतीय सनातन संस्कृति के नियमों के अनुसार बालिकाओं को संस्कारों के प्रति जोड़ने हेतु कार्यक्रम आयोजित होगा

SHARE:

धार से पाटीदार

कार्यक्रम कष्टभंजन हनुमान जी महाराज परिसर दाहोद में होगा।
मुख्य वक्ता के रूप में कष्टभंजन हनुमान मंदिर के परम पूजनीय शांतिप्रिय दास जी महाराज एवं बड़वानी पुलिस अधीक्षक पदम विरोचन शुक्ल उपस्थित रहेगे।
मनावर निप्र
क्षेत्र में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे पर स्थित ग्राम दाहोद कष्टभंजन मंदिर बालाजी धाम परिसर में “बालिकाओं के लिए संस्कार उत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार 9 मई ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी श्रवण नक्षत्र में शाम 7:00 बजे आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य निमाड क्षेत्र की बालिकाओं को पारिवारिक शिक्षा,नैतिक मूल्यों , संस्कारो एवम समाज में बढ़ रही नकारात्मक प्रवृत्तियों के प्रति जागरूक करना है। प्रेरक संवाद और मार्गदर्शन के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त एवं संस्कारित बनाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में परम पूज्यनिय शास्त्री स्वामी श्री शांति प्रियदास जी महाराज एवं बड़वानी के पुलिस अधीक्षक श्री पदम विरोचन शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे,जो अपने विचारों से उपस्थितजनों को प्रेरित करेंगे।आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दें।कार्यक्रम का आयोजन कष्टभंजन सेवा समिति एवं मंदिर प्रबंधन, बालाजी धाम दाहोद द्वारा किया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment