स्वतंत्र भारत न्यूज़
ग्वालियर संभागीय प्रमुख गुना गोलू सेन
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में बुढ़ना-बरोद गाँव के बिच में दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/05/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मधुसूदनगढ़ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक रणजीत सिंह एवं पायलेट हेमराज सनोडिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपस में टक्कर हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकिय अस्पताल मधुसूदनगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







