रेत माफिया सक्रिय रात के अंधेरे में चल रहा रेत का अवैध कारोबार

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

खनिज सचिव पी.दयानंद के सख्त निर्देश के बावजूद तिल्दा में रेत का अवैध उत्खनन जारी
बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुखिया साय सरकार के कड़े रुख के बाद खनिज सचिव पी दयानंद ने 30 अप्रैल को स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री के,जीरो टॉलरेंस, निर्देश के बावजूद अवैध खनन या परिवहन पाया गया तो संबंधित जिले के कलेक्टर और खनिज अधिकारी जिम्मेदार होंगे। खनिज सचिव पी दयानंद की सख्त निर्देश के बावजूद लवन तहसील के ग्राम तिल्दा में अभी भी रेत का अवैध उत्खनन जारी है। गांव के ही कुछ रेत माफिओ के द्वारा दबंगई पूर्वक महानदी की सीना चीरकर रेत की चोरी का खेल जारी रखे हुए हैं।
इन दिनों महानदी पाल कछार तिल्दा में रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन का मामला बहुत गंभीर बना हुआ है जहां रेत माफिया पुलिस और प्रशासन की आंखो में धूल झोंककर नदियों का सीना छलनी कर रहे है। तिल्दा रेत घाट में रेत माफिया शांम 5 बजे से 9 बजे एवं रात 3 बजे से सुबह 7 बजे तक सबसे ज्यादा सक्रिय रहते है, जब प्रशासन की निगरानी कम होती है, तब इनका खेला शुरू हो जाता है। ऐसा नहीं है कि खनिज विभाग को तिल्दा रेत घाट में उत्खनन की जानकारी नहीं है।जानकारी है तो लेकिन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा दिन के समय कभी-कभार एक दो चक्कर लगाकर निकल जाते है। जिसके बाद रेत माफियाओं का खेला शुरू हो जाता है पूरी रातभर टैक्टर में रेत भरकर बेच रहे है। शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहे है। प्रशासन चुप्ती साधकर बैठा है।
इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सैकड़ो मकानों का निर्माण कार्य जारी है, जिस कारण रेत की मांग बढ़ गई है, जिससे रेत के कारोबारियों की बल्ले-बल्ले है। बिना किसी पिटपास के धड़ल्ले से रेत का अवैध कारोबार करने में लगे है। अवैध परिवहन के संबंध में किसी ग्रामीण के द्वारा शिकायत किया जाता है तो महज दो-चार टैªक्टरों पर ही कार्यवाही की जाती है। तिल्दा रेत घाट के लिए रेत माफिया शांम 5 बजते ही सक्रिय हो जाते है और अलग-अलग जगहों पर अपने लोगों को बिठाकर निगरानी की जाती है। लवन नगर से होकर प्रतिदिन 100 टैक्टर का परिवहन हो रहा है। वही कुछ ऐसे भी रेत माफिया है जो रेत को डंपकर रख रहे है। अपने घरों के आसपास बड़ी मात्रा में रेत डंपकर बरसात के दिनों में दोगूना दाम में बेचने के लिए डंप कर रहे है।यह आसपास के स्थानीय लोगों का कहना है कि तिल्दा में रेत का बे-रोकटोक व्यापार किया जा रहा है। दिन में खनन माफिया नदियों का सीना छलनी कर रेत निकालते रहते है और रात के अंधेरे में अवैध परिवहन करके रेत का काला कारोबार चला रहे है। एक तरफ जिले के आधाधिकारी कहते कि रेत के अवेध उत्खनन को लगातार कार्रवाई करके रोका जा रहा है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि बड़ी कार्रवाई अब तक देखने को नहीं मिली है।

इस संबंध में खनिज इंस्पेक्टर भूपेंद्र भक्त ने कहा पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग दिनों में सात गाड़ियों पर कार्रवाई हुई है। वही आज रैम को ध्वस्त किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment