पूरनपुर में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत, किया पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं शानदार विजय के उपरांत चुनाव प्रचार-प्रसार में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के अपने गृह जनपद पीलीभीत आगमन पर पूरनपुर में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मंत्री जी का फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, प्रज्ज्वल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment