भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
पूर्व SP शैलेंद्र सिंह चौहान से की मुलाकात, बोले बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर रीवा में कर चुका हूं काम – SP गुरुकरण सिंह
रीवा। जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी गुरुकरण सिंह ने बुधवार को रीवा के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया। आमद के बाद उन्होंने पूर्व SP शैलेंद्र सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की चुनौतियों पर चर्चा की।
*11 साल बाद रीवा वापसी, पुराना जुड़ाव*
मूल रूप से पंजाब के रहने वाले SP गुरुकरण सिंह ने मीडिया को बताया कि 11 साल बाद उनकी रीवा वापसी हुई है। इसके पहले वे यहां एक प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर थाना प्रभारी रह चुके हैं। पदभार संभालते ही उन्होंने साफ किया कि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
*पुलिस बल की कमी बड़ी चुनौती*
पूर्व SP शैलेंद्र सिंह चौहान ने नवागत SP को जिले की मौजूदा परिस्थितियों और प्रमुख मामलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रीवा संभागीय मुख्यालय होने के बाद भी यहां पुलिस बल की कमी गंभीर समस्या है। सुझाव दिया कि नई भर्ती के जवानों की पदस्थापना रीवा में की जाए ताकि व्यवस्था और मजबूत हो सके।
*ट्रैफिक सुधार पर जोर*
शैलेंद्र सिंह चौहान ने माना कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार चुनौती बनी हुई है। इसके लिए बेहतर इंजीनियरिंग, रोड मैप, प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करना जरूरी है।
*डीआईजी बनकर भोपाल गए शैलेंद्र सिंह चौहान*
गौरतलब है कि शैलेंद्र सिंह चौहान का डीआईजी पद पर प्रमोशन हो चुका है और अब उनकी पदस्थापना भोपाल में हुई है। विदाई से पहले SP ऑफिस में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि टीम के सहयोग से कई अहम मामलों में कार्रवाई की गई और अपराध नियंत्रण में अच्छे परिणाम मिले।
टीम वर्क से ही मिलती है सफलता” कहते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना।
अंत में रीवा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यहां का अनुभव उनके भविष्य के कार्यों में मार्गदर्शक बनेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







