विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु जन सुनवाई हुई आयोजित 187 में से 152 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायतें
दमोह – ऊर्जा विभाग दमोह के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित सभी वितरण केन्द्र कार्यालयों में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
  इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता अमित चौहान के निर्देशो के तहत् 05 मई 2026 को वृत्त कार्यालय दमोह के साथ-साथ सभी वितरण केन्द्रों पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 152 आवेदनों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया,जबकि शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होने बताया,इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment