धार वन विभाग की बड़ी कार्यवाही: अवैध लकड़ी से भरा आयसर वाहन जब्त

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार, धार वन मण्डल में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर की सटीक सूचना पर वन मण्डल अधिकारी (DFO) श्री विजयानंथम टी. आर. के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने रात्रि में घेराबंदी कर अवैध लकड़ी परिवहन कर रहे एक आयसर वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सचिन सयदे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक वाहन में अवैध लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गश्ती एवं चेकिंग दल का गठन किया गया। टीम ने मानपुर-इंदौर रोड पर स्थित होटल मनाल (पीथमपुर) के पास घेराबंदी की। इस दौरान आयसर वाहन क्रमांक MP09 GF 7054 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में ‘अडकाट’ लकड़ी भरी पाई गई।
वाहन चालक से लकड़ी की कटाई एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहन को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय धार लाया। जब्त लकड़ी अनुमानित 7 टन (बाजार मूल्य लगभग 30 हजार रुपये) व वाहन का मूल्य अनुमानित 6 लाख रुपये पाया गया। वर्तमान में वन विभाग द्वारा संबंधितों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
इस सफल कार्यवाही में वन स्टाफ के श्री रामसिंह कनेल, महेन्द्र डामरे, जीतेन्द्र चौधरी, रितेश त्रिवेदी एवं लक्ष्मण सिंह भवेल (वन रक्षक परिक्षेत्र धार एवं मांडव) का विशेष योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment