विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में धार के भोज चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आज जिला भोज चिकित्सालय, धार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर के विशेष निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान कुल 62 मरीजों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु वरमंडले एवं डॉ. दिनेश चौधरी ने मरीजों की गहन जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार के साथ-साथ बेहतर जीवनशैली के लिए परामर्श प्रदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना था।
इस सेवा कार्य में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. रमाकांत मुकुट, जिला प्रतिनिधि विशाल निगम, और प्रबंध समिति के सदस्य अन्तरसिंह यादव, शैलेन्द्र तिवारी, विश्वनाथ दुबे एवं दीपक जायसवाल उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment