केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
25 मई तक मांगे पूरी नहीं हुई तो 60-65 गांवों के किसान के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को जाएगी
घट्टिया – बुधवार को तहसील कार्यालय घट्टिया पर करनी सेना परिवार के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।
नर्मदा पाईप लाईन स्वीकृत नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने धरना दिया।
3 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने नारेबाजी कर हाथों में तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राजाराम करजरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने मांग रखी कि घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के 60-65 गांवों के किसान आज भी इस जल संकट को झेल रहे है और समस्या का सामना कर रहे है तथा भूजल स्तर निरंतर नीचे गिर रहा है जिसके कारण घट्टिया विधानसभा के किसान अपनी कृषि योग्य भूमि में सिंचाई से वंचित है तथा इस गंभीर समस्या से झुझ रहे है।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से निवेदन किया है कि सिंचाई हेतु नर्मदा पाईप लाईन से वंचित रह गए गांवों में अति शीघ्र नर्मदा पाईप लाईन स्वीकृत की जाए अन्यथा 15 दिवस के अंदर उपरोक्त मांग पर ठोस प्रशासनिक कार्यवाही जमीन पर दिखाई नहीं दी तो 25 मई 2026 से इन सभी 60-65 गांवों के किसानों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जैसा कठोर कदम किसानों को उठाना पड़ेगा।
एसडीएम राजाराम करजरे ने ज्ञापन लेकर किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह अलावा,प्रवेश जाटव सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







