50 फीट गहरे मौत के कुएं में गिरी गर्भवती गाय, पुलिस और ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से बचाई जान

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

घट्टिया – मानवता और तत्परता की एक मिसाल पेश करते हुए घट्टिया थाना पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एक गर्भवती गौ माता को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना ग्राम जैथल टैक की है, जहाँ एक बिना मुंडेर के कुएं में गाय गिर गई थी। लगभग 2 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाय को सुरक्षित निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, जैथल टैक स्थित एक खेत में बिना मुंडेर का कुआं है। यहाँ विचरण करते समय एक गर्भवती गाय अनियंत्रित होकर अचानक 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी भरा होने के कारण गाय के डूबने का खतरा था। ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए कुएं में मोटर डाली और पानी खाली करना शुरू किया।

क्रेन के पट्टे पर लटककर कुएं में उतरे जांबाज

ग्रामीणों की सूचना पर घट्टिया थाना उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह अलावा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्रेन बुलाई गई। रेस्क्यू के दौरान गांव के दो युवकों शुभम परमार और दिव्यराज सिंह सोलंकी ने साहस का परिचय दिया। दोनों क्रेन के पट्टे पर लटककर 50 फीट गहरे अंधेरे कुएं में उतरे और मशक्कत के बाद गौ माता को पट्टों से सुरक्षित बांधा। इसके बाद क्रेन की मदद से उन्हें धीरे-धीरे बाहर निकाला गया।
सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस टीम से उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह अलावा, प्रधान आरक्षक शांतिलाल जाट और विक्रम मालवीय का सराहनीय योगदान रहा। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और युवाओं के साहस की जमकर प्रशंसा की।
इस घटना ने एक बार फिर खुले कुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई कुएं बिना मुंडेर के हैं, जिनसे आए दिन मवेशियों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कुओं के मालिकों को मुंडेर बनवाने या उन्हें ढंकने के सख्त निर्देश दिए जाएं ताकि भविष्य में कोई बड़ी जनहानि न हो।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment