धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला कांग्रेस प्रभारी राजेश रघुवंशी की विशेष उपस्थिती में जिला कांग्रेस समन्वयक समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिला कांग्रेस प्रभारी राजेश रघुवंशी के प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस द्वारा उनका स्वागत किया गया इसके उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी द्वारा बैठक का एजेंडा रखा गया I
बैठक के दौरान किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध मप्र कांग्रेस एवं किसानों द्वारा 7 मई को आयोजित मुंबई–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम आंदोलन के संदर्भ कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में शाजापुर पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूत बनाने पर विस्तृत रणनीति बनाई गई, साथ ही विभिन्न समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए , साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई,
जिला कांग्रेस प्रभारी राजेश रघुवंशी ने कहा की हमारे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण पार्टी की रीढ़ की हड्डी है , यही ब्लॉक अध्यक्ष गांव गांव कांग्रेस संघठन को मजबूत कर 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, श्री रघुवंशी ने कहा को संगठन को आज जरूरत है एक सख्त संदेश की—संगठन में वही लोगो को जिम्मेदारी दी जाये जो संघर्ष करने की क्षमता रखते हो, और जो जनता के बीच जाकर कम करने का साहस रखते हैं,
कांग्रेस प्रभारी श्री रघुवंशी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव 2028 का लक्ष्य केवल एक चुनाव नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का संघर्ष है और इस संघर्ष को जीतने के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता जरूरी है । इसके लिए जिले के सभी जिम्मेदार नेताओ को सभी 123 मंडल में से एक एक मंडल का प्रभारी बनाया जायेंगा , और उसे बूथ स्थर पर जाकर संगठन को खड़ा करने की जिम्मेदारी निभानी होंगी ,
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के मुद्दों को उठाना, सरकार की नाकामियों को उजागर करना—यह सब पार्टी का आईटी सेल कर रहा है । लेकिन केवल डिजिटल लड़ाई से चुनाव नहीं जीता जा सकता है ? चुनाव जमीन पर लड़े जाते हैं और जनता के बीच जाकर लड़े जाते हैं, यह बात हम सबको अपने अंतर मन में उतरना होंगी ,
बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त सभी विधानसभा के प्रभारीगण सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, कमल सिलाकारी , पूर्व विधयाक निशंक जैन , मनोज कपूर , सुभाष वोहत ,गगेन्द्र रघुवंशी, अनुमा आचार्य , प्रदेश आनंद प्रताप सिंह ,मयंक तेनगुरिया, प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ,प्रियंका किरार, सुशील शर्मा , रिंकी रघुवंशी ,सुरेन्द्र रघुवंशी , रजत गोण,सुनील बोरसे, मजाज मोहम्मद ,गोविन्द भार्गव ,शरद शर्मा , डॉ .अंकुरगुप्ता ,डॉ.सचिन शर्मा , आकाश शर्मा , पार्थ रघुवंशी ,सीमा अहिरवार ,पार्वती रघुवंशी , दीक्षा लोधी , विनीता सहरिया ,जगनाथ अहिरवार, रूप सिंह किरार,राहुल रघुवंशी , मुकेश रघुवंशी, श्याम रघुवंशी, सहित विदिशा जिले के प्रमुख नेतागण सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण एवं मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







