सामूहिक गोद भराई कार्यक्रम संपन्न – गर्भवती माताओं को दी गई स्वास्थ्य व संस्कारों की सीख

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा शहर में आज गायत्री परिवार के सहयोग से सामूहिक गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 30 गर्भवती माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कस्बा, परियोजना अधिकारी श्री संजय सिंह तथा विभागीय सुपरवाइजर एवं अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ है।महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया है कि सभी गर्भवती माताओं का पारंपरिक विधि से गोद भराई संस्कार किया गया, जिससे उनमें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।इस अवसर पर गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भकाल में उचित देखभाल से माता और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।कार्यक्रम में अध्यात्म के माध्यम से गर्भस्थ शिशु के मानसिक एवं नैतिक विकास पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि सकारात्मक विचार, अच्छे संस्कार और ध्यान-योग के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान, संकल्पशक्ति से परिपूर्ण, बलशाली एवं कुशाग्र बनाया जा सकता है।इस दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमुख रहीं। साथ ही जिला अस्पताल में उपलब्ध बर्थ वेटिंग एरिया की सुविधा के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी गर्भवती माताओं को संस्कार से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment