दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी
निवाड़ी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में ‘कॉलेज चलो अभियान’ के तहत नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ई-प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पहल के माध्यम से जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि जिले के तीनों शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। इनमें शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर तथा शासकीय महाविद्यालय ओरछा भी शामिल हैं।
अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारहवीं उत्तीर्ण कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रह जाए। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ई-प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) में प्रवेश दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।
महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ‘कॉलेज चलो अभियान’ शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगे और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







