भाजपा को तीन प्रदेशों में मिली प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न..

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार

नजीराबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने जलेबी खिलाकर एक दूसरे दी बधाई..
बैरसिया –सोमवार को देश के पांच राज्यों के विधानसभा परिणाम में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी देश भर में भाजपाइयों द्वारा बनाई गई इसी कड़ी में भोपाल जिला ग्रामीण अंतर्गत नजीराबाद मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया, वहीं इससे पूर्व ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में भाजपा मंडल नजीराबाद की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजमल कुशवाहा एवं मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर ने उपस्थित पदाधिकारीयों को केंद्रीय संगठन के निर्देश पर भाजपा के आगामी कार्यक्रमों कि विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिसके पश्चात कारगिल चौराहा पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया इस दौरान ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जलेबी खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा ने बताया कि पांच राज्यों में से तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है वहीं आज देश के हर भाजपा कार्यकर्ता को पश्चिम बंगाल में इतनी बड़ी जीत हासिल करने का गर्व है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज हर उस कार्यकर्ता की जीत हुई है जिसने ममता सरकार की प्रताड़ना को झेलते हुए बलिदान दिया है, वहीं आज ममता दीदी की क्रूर सरकार का अंत हुआ और पश्चिम बंगाल में अब राम राज्य का शुभारंभ हुआ है और अब भाजपा और मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का चहुमुखी विकास का आगमन होने जा रहा है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष जालम सिंह गौर, कृष्ण गोपाल सोनी, हेमेंद्र सिंह गौर, बृजेश बैरागी, कमल सिंह गुर्जर, महामंत्री लखन मीणा, सुमित खत्री वरिष्ठ नेता नूतन कुमार सक्सेना कमल सिंह मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह लोधी, मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, रवि साहू सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment