प्रधानमंत्री मोदी की जनहितकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत विष्णु साहू

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री पूर्व सैनिक ग्राम पंचायत अर्जुनी के उपसरपंच एवं तहसील साहू संघ बलौदाबाजार के संगठन सचिव विष्णु साहू ने पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व जनहितकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण स्वास्थ्य आवास स्वच्छता और वित्तीय समावेशन जैसी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाया है। इन योजनाओं से न केवल लोगों का जीवन स्तर बेहतर किया बल्कि सरकार और जनता के बीच भरोसे को भी मजबूत किया है।
सबका साथ सबका विकास का असर
विष्णु साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी,जवाबदेह और विकासोन्मुखी शासन स्थापित हुआ है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, के मंत्र ने हर क्षेत्र में समावेशी विकास को गति दी है। जिसका परिणाम चुनावी जीत के रूप में सामने आया है।
जनता ने विकास और स्थिरता को चुना
श्री साहू ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास स्थिरता निर्णायक नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से यह जीत संभव हुई है। यह जीत जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी बढ़ाती है। भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment