कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। पश्चिम बंगाल सहित अन्य तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामो पर प्रतिक्रिया देते हुए लवन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी निर्णायक और जन केंद्रित नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए करते हुए उन्हें हृदय से अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता के अटूट भरोसे,गहरे विश्वास,अपार लोकप्रियता और श्रद्धा की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास पारदर्शिता और सुशासन की जो नई दिशा पकड़ी है, उसी पर जनता ने एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है। अनुपम बाजपेई ने कहा कि यह विजय केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है बल्कि ,विकसित भारत, के संकल्प आत्मनिर्भरता की सोच और मजबूत राष्ट्र निर्माण के विजन की जीत है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की सशक्त जीत बताते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट संकेत दिया है वह विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठकर स्थिरता सुरक्षा और समग्र विकास चाहती है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक कुशलता, संगठनात्मक क्षमता और अद्भुत चुनावी प्रबंधन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने जमीनी स्तर पर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं को संगठित किया और हर वर्ग तक अपनी बात पहुंचाई वह अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री शाह की सूक्ष्म योजना निरंतर संवाद और मजबूत रणनीति ने पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य में भाजपा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है। श्री वाजपेई ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अद्भुत और असाधारण हैं जिसने राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजो ने यह सिद्ध कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की जनता अब भाषा,जाति,क्षेत्रवाद,और भय की राजनीति से ऊब चुकी है और वह विकास सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। यह परिणाम उस बदलाव की बयार है जो आने वाले समय में और अधिक व्यापक रूप लेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







