कोहका नेवरा में आयोजित श्रीमद् भागवतकथा में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा सहित अन्य

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा के ग्राम पंचायत कोहका में स्व. भरत लाल जायसवाल की स्मृति में जायसवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचिका पूज्य पूजा किशोरी जी ने गौ-सेवा और अडिग विश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला।
कथा के दौरान देर शाम मंत्री टंकराम वर्मा, तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा आदि भी उपस्थित हुए साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
गौ-सेवा ही परम धर्म: कथावाचिका ने गौ-माता की महिमा बताते हुए कहा कि हमें सदैव गायों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने उल्लेख किया कि गौ-सेवा के कारण ही भगवान श्री कृष्ण का एक नाम ‘गोपाल’ पड़ा। शास्त्रों के अनुसार गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए उनकी रक्षा और सेवा करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है।
कर्म और धर्म का संतुलन:कथा के दौरान जीव हत्या के निषेध और वेदों के महत्व पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्र ‘परोक्षवादी’ हैं, जिनमें सबका हित समाहित है। कर्म की प्रधानता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह भूमि ‘कर्म भूमि’ है, जहाँ कर्म के साथ-साथ धर्म का मार्ग अपनाना भी अनिवार्य है।भक्त प्रहलाद की कथा से दी प्रेरणा:कथा के अंत में भगवान के प्रति अटूट विश्वास का उदाहरण देते हुए भक्त प्रहलाद का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने बताया कि कैसे पिता द्वारा दी गई अनेक यातनाओं के बाद भी प्रहलाद का विश्वास नहीं डगमगाया। जब प्रहलाद ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि “मेरे नारायण इस खंभे में भी हैं”, तब भगवान ने खंभे से प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध किया और अपने भक्त को दर्शन दिए।
उक्त भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में मंत्री टंक राम वर्मा, पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, तिल्दा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व सरपंच विजय ठाकुर, नूतन बंछोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा सहित कई सरपंच , पत्रकार दिलीप वर्मा, निखिल वाधवा आदि भी उपस्थित हुए, आयोजन के लिए मंत्री टंक राम वर्मा ने जयसवाल परिवार को बधाई दी, साथ ही ग्रामीणों को भी बधाई दी।
श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
इस भव्य कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। जानकारी के अनुसार, जायसवाल परिवार द्वारा स्वर्गीय भरत लाल जायसवाल जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर 1 से 9 मई तक इस विशेष कथा का आयोजन कराया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment