दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
निःशुल्क जांच एवं परामर्श से लोगों को मिल रहा बड़ा लाभ
जांजगीर-चांपा |
महिला जागरूकता अभियान के तहत कैंसर मरीजों की पहचान हेतु जिला जांजगीर-चांपा में कैंसर जांच टूरिंग वैन पहुंच चुकी है, जहां निशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दैनिक केसरिया हिंदुस्तान के संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल के अनुसार यह पहल जिलेवासियों, विशेषकर महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी साबित हो रही है। ज्ञात हो कि कैंसर आज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी के रूप में उभर चुका है, जो स्त्री, पुरुष, बच्चे या बुजुर्ग किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और जांच कराने से बचते हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलित कैंसर जांच वैन की व्यवस्था की गई है, जो लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ निशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान कर रही है। यह सुविधा ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब कई मरीज आर्थिक कारणों, सामाजिक झिझक या बदनामी के डर से अपनी बीमारी को छुपाते हैं और समय पर इलाज नहीं करा पाते, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है, बल्कि लोगों को समय रहते जांच कराने के लिए प्रेरित भी कर रहा है। जिला चिकित्सालय परिसर जांजगीर में यह कैंसर जांच वैन उपलब्ध है, जहां पहुंचकर कोई भी व्यक्ति निशुल्क जांच और उचित परामर्श का लाभ ले सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और इलाज ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए लोगों को इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







