दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक क्षतिग्रस्त हो गया है अब नए सिरे से भव्य रूप से वहां पर नए चौक का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि पूजन किया गया, भूमि पूजन मंत्री टंक राम वर्मा के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी, पार्षदगण श्रीमती रानी सौरभ जैन, ईश्वर यदु, सतीश निषाद, राजकुमार गेंडरे, लक्ष्मीचंद नागवानी, धर्मेंद्र डहरिया, संतोष यादव, दिनेश साहू, मनोज निषाद, दीपक वर्मा व भाजपाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित हुए।
मंत्री टंकराम वर्मा ने भूमि पूजन के बाद सभी को बधाई दी, और कहा कि नए चौक निर्माण से सभी को सुविधा होगी।
वही राज्यों के चुनाव में हुई भाजपा की जीत खास तौर पर पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी बहुमतो से जीत पर खुशी जाहिर कर मिठाई भी बांटी गई। और नारेबाजी भी की गई।
खास तौर पर पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मंत्री टंक राम वर्मा ने सभी लोगों को बधाई दी एवं मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। मंत्री ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। इसे प्रधानमंत्री के विकास की जीत करार दिया।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वे खुद बंगाल चुनाव में गए थे जहां देखने को मिला की वहां के लोग विकास के लिए तरस रहे हैं और कैसे खौफ की जिंदगी जी रहे थे, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







