ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी।पुलिस लाइन स्थित सभागार मे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये के 73 मोबाइल फोन सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा गया है अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील कर कहा कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है। साथ ही मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 व cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया। सर्विलांस में प्रभारी अजय सिंह
हे0का0शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस में मजहर अहमद चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार शैलेन्द्र कुमार,प्रवीण शुक्ल, अंकुर,रवीन्द्र कुमार समस्त थानों की सीईआईआर पोर्टल टीम मौजूद रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







