पीलीभीत बस्ती मार्ग से त्रेतानाथ मनिंदर होते हुए कुरैया मार्ग तक बनने वाली सड़क का विधायक बाबूराम पासवान एवं भाजपा नेता अचल मिश्रा ने विधि विधान से पूजन कर किया शुभारंभ किया।

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

विकास का पहिया अब त्रेतानाथ के द्वार पहुँचा
पूरनपुर (पीलीभीत)। क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘पीलीभीत-बस्ती मार्ग’ से ‘त्रेतानाथ मंदिर होते हुए कुर्रेय्या मार्ग’ तक बनने वाली सड़क का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूरनपुर के लोकप्रिय विधायक माननीय बाबूराम पासवान जी एवं भाजपा नेता अचलेन्द्र मिश्र ‘अचल’ जी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
बताया गया कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है, जिससे अब जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। भाजपा नेता अचलेन्द्र मिश्र ‘अचल’ के प्रयासों एवं पीलीभीत सांसद व भारत सरकार में राज्य मंत्री माननीय जितिन प्रसाद जी तथा विधायक बाबूराम पासवान जी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण मार्ग स्वीकृत हुआ है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद सुप्रसिद्ध बाबा त्रेतानाथ शिव मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान हो जाएगी।
नेताओं ने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जन-जन की सुविधा और धार्मिक स्थलों तक बेहतर संपर्क सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर हरिओम अवस्थी, हिमांशु मिश्रा, वेदपाल सिंह, राम लखन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा, अचल मोहन पाण्डेय, अनुज दीक्षित, जिंदा भैय्या, रामपाल प्रधान महुआ गुंदे, गुरदीप सिंह, अजय अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment