म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का भंडाफोड़, 20 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278

रेणुकूटl जनपद सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी, चारपहिया वाहन, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन में म्योरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में 18-20 लोग सुनसान स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,34,300 की नकदी, 03 ताश की गड्डियां, 20 मोबाइल फोन तथा 04 चारपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों को बिना वैध कागजात के मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में परिचित हैं और समय-समय पर सुनसान स्थानों पर एकत्र होकर जुआ खेलते हैं। घटना के दिन भी सभी आरोपी तिरपाल बिछाकर बैटरी लाइट के सहारे जुआ खेल रहे थे। पुलिस से बचने के लिए वे ऐसे स्थानों का चयन करते थे जहां आम लोगों की आवाजाही कम हो और अपने वाहनों को छिपाकर रखते थे। इस मामले में थाना म्योरपुर में मुकदमा संख्या 59/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, जिससे इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्तों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं, जो इस गिरोह के अंतरप्रांतीय स्वरूप को दर्शाता है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस टीम, चौकी प्रभारी लिलासी सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई